गोगोजी पर्चो देव दुनियां माने सारी भजन लिरिक्स
गोगोजी पर्चो देव दुनियां माने सारी है ।।
तेरी बणी म सांप गोयरा अजगर भारी है,
कोई डाल डाल ओर डाला लटके नागण काली है ।।
आयो गंगासिंह जी को थानो, बठ खूब पकायो खाणो,
थे करियो सम्बन्ध पुगाणों, थाली भर भर जारही है ।।
चढ़े खीर चूरमा भारी, थारे लीले की असवारी,
गुरु गोरक्षनाथ जी का चेला, बाछल माता थारी है ।।
आयी अंगरेजां की गाड़ी, थारी बणी काट के काढी,
थाने गावे “बक्सो” ढाढ़ी, दुनियां आणि जाणि है ।।
गुरु गोरक्षनाथ जी की जय
गोगा पीर की जय….
Recent Comments