गाइये गणपति जगवंदन भजन लिरिक्स
गाइये गणपति जगवंदन,
शंकर सुवन भवानी नंदन,
शंकर सुवन भवानी नंदन,
गाइये गणपति जगवंदन।।
सिद्धि सदन,
गजवदन विनायक,
कृपा सिंधु सुंदर,
सब लायक,
शंकर सुवन भवानी नंदन,
गाइये गणपति जगवंदन।।
मोदक प्रिय,
मुद मंगल दाता,
विद्या वारिधि,
बुद्धि विधाता,
शंकर सुवन भवानी नंदन,
गाइये गणपति जगवंदन।।
मांगत तुलसीदास,
कर जोरे,
बसहूँ रामसिय,
मानस मोरे,
शंकर सुवन भवानी नंदन,
गाइये गणपति जगवंदन।।
गाइये गणपति जगवंदन,
शंकर सुवन भवानी नंदन,
शंकर सुवन भवानी नंदन,
गाइये गणपति जगवंदन।।
आज के ऐसे ही सुन्दर भजन आप यहां पर देख सखते है J
- यह भजन लिरिक्स भी पढ़े !
Recent Comments