एकला मत छोड़ जो बंजारा रे भजन लिरिक्स

~ एकला मत छोड़ जे बंजारा ~

एकला मत छोड़ जे बंजारा रे।
परदेशी का है मामला,
खोटा हो जाना रे।
दूर देश का है मामला ,
खोटा हो जाना रे।


अपना सायब जी ने,
बंगला बनाया रे।
बंगला बनाया बंजारा ।
ऊपर रखियो झरोखा,
जामे झांक्या करो प्यारा रे।
एकला मत छोड़ जे बंजारा रे।
परदेशी का है मामला,
खोटा हो जाना रे। टेर। ..


अपना सायब जी ने,
बाग लगाया।
बाग लगाया बंजारा रे।
फूला भरी है छाबड़ी,
पाया करो प्यारा रे।
एकला मत छोड़ जे बंजारा रे।
परदेशी का है मामला,
खोटा हो जाना रे। टेर। ..


अपना सायब जी ने,
कुआँ खुदाया।
कुआँ खुदाया बंजारा रे।
गहरा भरया नीर वा,
नहाया करो प्यारा रे।
एकला मत छोड़ जे बंजारा रे।
परदेशी का है मामला,
खोटा हो जाना रे। टेर। ..


कहे कबीर धर्मदास से,
बंजारा रे बंजारा।
सत अमरापुर पावीया,
सौदा करो प्यारा रे।
एकला मत छोड़ जे बंजारा रे।
परदेशी का है मामला,
खोटा हो जाना रे। टेर। ..

HARSHITA

"मैं एक भक्ति गीतों की प्रेमी और भक्त हूँ। मेरी आत्मा को शांति और प्रेम मिलता है, जब मैं भगवान के भजनों में लीन हो जाती हूँ। इस वेबसाइट पर, आप विभिन्न प्रकार के भक्ति भजन और गीत पाएंगे, जो आपकी आत्मा को उन्नति की ओर ले जाएंगे। हर शब्द और हर सुर में भगवान की भक्ति का अनुभव करें, और अपनी आध्यात्मिक यात्रा में सच्ची शांति पाएं।"

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *